
जसपुर,जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में पतरामपुर रोड स्थित एक टायर रिपेयरिंग की दुकान में आज तड़के करीब दो बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के अभियान में जुट गई।बताया जा रहा है कि दुकान टायरों से पूरी तरह भरी हुई थी, वहीं दुकान के भीतर गैस सिलेंडर और गैस कंप्रेसर भी रखा हुआ था, जिससे स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। आग के तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग ने फोम का प्रयोग किया और दो दमकल वाहनों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं और बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।










