Spread the love

रुद्रपुर पूर्व पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शहर के प्रमुख समाज सेवी, जैन समाज के अग्रणीय अमरनाथ जैन की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, श्रीमती शर्मा ने कहा की श्री जैन की मृत्यु से शहर को बहुत क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नही है, श्रीमती शर्मा ने कहा की स्वर्गीय जैन ने शहर को नई दिशा दी, उनके सामाजिक कार्य बर्षो बर्षो तक याद किये जाते रहेंगे, इधर शुक्रवार को श्री जैन का पार्थिव शरीर मोक्ष धाम लाया गया, जहां उनके पुत्रों ने मुखाग्नि दी, तदनुपरांत स्वर्गीय जैन पंचतत्व में विलीन हो गए, इससे पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सी पी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरभजन सिंह, संघटन महामंत्री जिला कांग्रेस योगेश चौहान, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, रजत बाम्बा, आदि ने अंतिम यात्रा के मोक्ष धाम पहुँचने पर श्री जैन के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का ध्वज और शॉल डाल कर उन्हें अंतिम विदाई दी, इस अवसर पर सेकडों लोग उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page