
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललित डंगवाल बने जिला संरक्षक
नैनीताल जिले के सभी आठ ब्लॉक के अतिथि शिक्षकों ने चुना संतोष दुबे को अपना जिला अध्यक्ष (यह सब हैडिंग).
एलटी भर्ती से अतिथि शिक्षकों के प्रभावित होने की आशंका को लेकर जिलाध्यक्ष सन्तोष दुबे ने जताई चिंता श्री दुबे ने कहा कि एलटी शिक्षकों की भर्ती से यदि कोई अतिथि शिक्षक प्रभावित हुआआ तो इसके लिए सरकार व विभाग होगें जिम्मेदारयहां बुद्ध पार्क में सम्पन्न माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ नैनीताल के अतिथि शिक्षकों की बैठक में जिले की वर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंग कर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश टम्टा ने रामनगर ब्लाक के अतिथि शिक्षक संतोष दुबे को जिलाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा।बैठक में उपस्थित सभी अतिथि शिक्षकों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए संतोष दुबे को नैनीताल जिले का जिलाध्यक्ष चुना।इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललित डंगवाल को जिला संरक्षक बनाया।इस दौरानजिलाध्यक्ष संतोष दुबे ने सभी की राय से नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए एकता रैकवाल को जिला महामंत्री
हिंमाशु मठपाल को जिला कोषाध्यक्ष,लता जोशी व सतीश चंद्र को जिला उपाध्यक्ष,बरखा आर्या को जिला संगठन मंत्री,
प्रकाश मंडल व रविराज अरोरा को जिला सह-संगठन मंत्री,
शादाब आलम व नवीन चंद्र मौलेखी को जिला मंत्री नियुक्त किया। साथ हीबीना भट्ट, भावना बिष्ट, नीमा त्रिपाठी, गोपेश रावत, दीशा परगांई, पंकज कुमार और अनीता नेगी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया।जिला बैठक में हल्द्वानी, रामगढ, कोटाबाग, भीमताल, रामनगर, धारी, ओखलकांडा और बेतालघाट ब्लाक के अतिथि शिक्षक ललित डंगवाल,दिनेश टम्टा, संतोष दुबे हिमांशु मठपाल प्रमोद जोशीएकता रैकवाल,लता जोशी,बरखा आर्या,निर्मल तिवारी,भावना बिष्ट,नीमा त्रिपाठी, सतीश चंद्र ,प्रकाश मंडल शादाब आलम, शोदा, बीना भट्ट, नवीन मौलेखी,राजेंद्र सिसवाल,शोभा पंत,पंकज कुमार दीक्षा परगांई,गायत्रीश्र पंत,अनीता नेगी गोपेश रावत आदि उपस्थित थे।








