
रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित प्रथम सीबीएसई राष्ट्रीय तलवारबाज़ी चैंपियनशिप 2025 का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबलों और जोश से सराबोर रहा। खिलाड़ियों की चपलता, अनुशासन और अदम्य खेल भावना ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह प्रतियोगिता न केवल कौशल और रणनीति को उजागर कर रही है बल्कि भाईचारे और सम्मान की भावना को भी प्रखर बना रही है।
दूसरे दिन के विशिष्ट अतिथि रहे – श्री डी.के. शर्मा (सह-अध्यक्ष, बार काउंसिल ऑफ इंडिया), श्री पंकज शुक्ला (मुख्य कोषाधिकारी), डॉ. नागेन्द्र शर्मा (पूर्व क्रीड़ाधिकारी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल), श्री विजय अग्रवाल, मिस्टर एवं मिसेज हरप्रीत, श्री रजत मित्तल तथा श्री अर्पित गर्ग।
विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर एवं सह-चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, एकाग्रता और ईमानदारी ही सच्ची जीत का मार्ग है।


इस अवसर पर चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने आशीर्वचन में कहा –
“हमारे युवा खिलाड़ी केवल विद्यालय और परिवार का नाम रोशन नहीं कर रहे, बल्कि पूरे देश की नई खेल संस्कृति के वाहक बन रहे हैं। खेल अनुशासन, परिश्रम और एकता की भावना को प्रखर करता है। मुझे विश्वास है कि यह चैंपियनशिप बच्चों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।”
दूसरे दिन के पदक विजेता जूनियर महिला फ़ॉइल
स्वर्ण पदक – बिष्ट शायना (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून)
रजत पदक – कनिष्का (सेसिल कॉन्वेंट स्कूल, अंबाला)
कांस्य पदक – माहेश्वरी वोनशिका (सागर पब्लिक स्कूल, भोपाल)
कांस्य पदक – गौतम प्रगति (वी.एन. विद्या मंदिर, रांची)
जूनियर महिला सेबर
स्वर्ण पदक – दीक्षित अन्या (आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ)
रजत पदक – अनुपमा (आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ)
कांस्य पदक – आकांक्षा (आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ)
जूनियर पुरुष एपी
स्वर्ण पदक – घरिया सूर्यांश (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून)
रजत पदक – मेहला शिशांक (दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, करनाल)
कांस्य पदक – राणा रुद्राक्ष (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून)
कांस्य पदक – यव्वारी पुष्कर (स्कूल ऑफ स्कॉलर्स, नागपुर)
जूनियर पुरुष फ़ॉइल
स्वर्ण पदक – अश्विनी धैर्य (बी.डी.पी.एस., पटियाला)
रजत पदक – गैरोला शौर्य (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून)
कांस्य पदक – जैन आदित्य राज (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली)
कांस्य पदक – थपलियाल आदित्य (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून)
जूनियर महिला एपी
स्वर्ण पदक – सैमी परिसा (डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला)
रजत पदक – सूरी अमी (अन्नत उत्सव स्कूल)
कांस्य पदक – नितिका (भारतीय पब्लिक स्कूल, अंबाला)
कांस्य पदक – प्रिया (आर्मी स्कूल, भटिंडा)
ओवरऑल ट्रॉफी परिणाम
अंडर-19 बालिका वर्ग
स्वर्ण पदक – आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ
रजत पदक – सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून अंडर-19 बालक वर्ग
स्वर्ण पदक – सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून
रजत पदक – बी.डी.पी.एस., पटियाला
दिन का समापन उत्साह और उमंग के बीच हुआ। यह चैंपियनशिप केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दृढ़ता, टीमवर्क और खेल भावना का उत्सव बन चुकी है।









