
अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस और अंतर्राष्ट्रीय बधिरजन सप्ताह के अवसर पर दिव्यांग जनों को समर्पित एक कार्यक्रम सेवालय और कुमाऊं डीफ एसोसिएशन द्वारा रखा गया। इसमें एक जागरूकता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी जी रही, विशिष्ट अतिथि रहे श्री गुंजन तिवारी जी, श्री मदन सिंह बिष्ट जी। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की कई प्रेरणादायक कहानी और कार्यक्रम ने शमा बाँध दिया। रैली में 180 मूकबधीर और दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। सेवालय द्वारा समाज में चेतना के स्तर पर जागरूकता बने, लोग दिव्यांग बच्चों को प्रेम और सहयोग दे इसके लिए कार्यक्रम रखा गया। जो की काफ़ी सफल रहा। इस कार्यक्रम में मंच संचालन रिम्पी बिष्ट जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष नीमा बिष्ट , सचिव रोहित जोशी,दीपक, अंकित, समीर,सुरेंद्र, हेमंत, सुखराम, पवन, पीयूष, गीता, गायत्री,मनीष, लक्ष्मण, विपुल,योगिता, निर्मल जोशी,भावना जोशी, दीपा पुनेरा, मीनाक्षी पाण्डेय,प्रियांशी, गीता कार्की, यामिनी बिष्ट आदि शामिल रहे।









