Spread the love

पिथौरागढ़, 21 सितम्बर 2025

सेवा पर्व के तहत “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत 27 सितंबर 2025 को तीतरी में विशेष स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किया जाएगा। इस कैम्प का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं और परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श प्रदान करना है।

कैम्प में विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम उपस्थित रहेगी, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल होंगे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कैम्प के माध्यम से क्षेत्रवासियों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जा रही हैं। विभाग के निरंतर प्रयास और समर्पण से स्थानीय महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य कैम्प का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

You cannot copy content of this page