Spread the love


गदरपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन दिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए ग्राम सकैनिया में चिकित्सकों की टीम के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना भी की गई। ग्राम सभा सकैनिया की ग्राम प्रधान मीना चौधरी के आवास पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा वितरण का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा किया गया । इस दौरान सैकड़ो मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत निशुल्क दवाइयां बांटी गई । इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर,संजय चौधरी,समाजसेवी लाल मोहम्मद,रविंद्र सिंह, सुरेश खुराना,रमन छाबड़ा,रिजवान हुसैन,अजय बठला,शिवम त्रिपाठी ,मनजीत बिट्टा,अनिल जेटली ,सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे ।

You cannot copy content of this page