Spread the love

डीडीहाट क्षेत्र में शिखर इंटर कॉलेज से करीब 20 मीटर आगे एक बार फिर भूस्खलन की घटना हुई है। इस बार नंदन सिंह मेहरा का मकान खतरे की जद में आ गया है।

मकान में रह रहे किरायेदारों ने एहतियातन अपना सामान निकालकर घर खाली कर दिया। किरायेदार गौरव ने बताया कि स्थिति बेहद गंभीर है, इसलिए वे अपने परिवार और सामान सहित पास के मकान में शरण ले रहे हैं।

इस घटना के बाद न केवल मकान स्वामी, बल्कि आसपास के सभी भवन स्वामी और स्थानीय लोग भी भय के माहौल में हैं। क्षेत्रवासी प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतज़ाम और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page