Spread the love

अस्कोट। प्रभारी निरीक्षक अस्कोट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में अस्कोट पुलिस व सशस्त्र सीमा बल (55वीं वाहिनी, जोग्यूड़ा) द्वारा आज संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट सुरेश कंबोज, एएसआई रमेश सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राजेश साही, कॉन्स्टेबल गणेश तिवारी, हेड कॉन्स्टेबल कवींद्र सिंह शामिल रहे।
वहीं एसएसबी 55वीं वाहिनी की ओर से निरीक्षक राकेश सुडी, उपनिरीक्षक बृज मोहन, सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल मोनू यादव, संजय कुमार और हेड कॉन्स्टेबल अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page