Spread the love

वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के माध्यम से समाज मे फैल रही जागरूकता, 22 वां नेत्रदान सम्पन्न

क्षेत्र में नेत्रदान के प्रति निरन्तर जागृति बढ़ रही है। आज दिनांक 13 सितंबर को, श्री मति प्रेम कुमारी (पत्नी स्व. सत्य स्वरूप अग्रवाल) जी का प्रातःकाल निधन हो गया।
माता जी के गोलोक गमन के पश्चात उनके सुपुत्र सीए सौरभ अग्रवाल जी ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी मृत्यु के बाद भी अब उनकी आंखें दुनिया देखती रहेगीं । उनके नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के नेत्र प्रकाशित होंगे और उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे ।
रैनवो एस्टेट, मानपुर रोड काशीपुर निवासी माता जी स्वयं समाज सेवा व धार्मिक कार्यों में संलग्न रहीं एवम यह सराहनीय कार्य भी उनके जीवन प्रवृत्ति के अनुरूप है।
वसुधैव कुटुम्बकम के दायित्वधारियों की देखरेख में सीएल गुप्ता मुरादाबाद से आई / नेत्र विभाग की टीम ने कागजी औपचारिकता पूरी कर ब्राह्मलीन माता जी के शरीर से दान की गई आंखे (कॉर्निया) प्राप्त कीं ।
वसुधैव कुटुम्बकम् के संस्थापक सदस्य अंकुर अग्रवाल जी ने बताया कि वसुधैब कुटुम्बकम् क्षेत्र के लोगो में नेत्रदान हेतु जागृति लाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वसुधैब कुटुम्बकम् के अनुरोध पर अब तक 22 नेत्रदान हो चुके हैं जिससे दोगुने लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
संस्था के संस्थापक सदस्य व नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सीए सचिन अग्रवाल ने बताया कि नेत्रदान करने से किसी प्रकार का देह भंग नही होता। सनातनी समाज में महर्षि दधीचि, राजा शिवि, कर्ण जैसे अनेको उदहारण है जिन्होंने समाज के लिए अपने प्राणों की भी चिंता नही की। भारत में कॉर्नियल अंधेपन से पीड़ित लोगों की संख्या करीब 1.2 मिलियन है। यह अंधेपन का दूसरा सबसे आम कारण है। हर साल करीब 20,000 से 25,000 नए मामले सामने आते हैं, नेत्रदान करने से ऐसे लोगो को रोशनी मिल सकती है। उन्होंने ये भी बताया कि नेत्रदान करवाने के लिए वसुधैब कुटुम्बकम् के नेत्रदान सहायता हेतु (24×7)
98370 80678 या 9548799947 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है।

संस्था के संरक्षक योगेश जिंदल जी व संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, आशीष गुप्ता, दीपक मित्तल, अनुज सिंघल, अंकुर मित्तल, प्रियांशु बंसल, सीए सचिन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल ने वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के अनुरोध पर सम्पन्न कराये इस महान कार्य के प्रति अग्रवाल परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की । साथ ही क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान कराने में सहयोग का आवाहन किया।

You cannot copy content of this page