अस्कोट/पिथौरागढ़
थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था भंग करने पर दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान संजय कुमार निवासी बचकोट, पीपली तथा चन्द्र सिंह निवासी पथरौली, डीडीहाट के रूप में हुई है।दोनों पर शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप सिद्ध होने पर पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्रवाई की और उन्हें हवालात भेज दिया।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।








