Spread the love


गदरपुर । अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा का शनिवार को ग्राम मुकुंदपुर ,तहसील गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के डायरेक्टर जसवीर सिंह बठला के आवास पर ग्रामीणों ने स्वागत के उपरांत उनसे वार्तालाप भी किया। इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि पीएम मोदी के कार्य काल में अल्पसंख्यकों के कल्याण की तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है । आपदा पीड़ितों की सुरक्षा की पहली जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है,केंद्र सरकार उनके लिए हर संभव उपाय कर रही है । उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के लिए लगातार कार्य कर रही है जसवीर बठला ने स, लालपुरा को अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण का भी निवेदन किया । उन्होंने कहा तराई को आबाद करने में अल्पसंख्यक वर्ग से सिख समाज का खासा योगदान रहा है । इस मौके पर करनैल सिंह, गुरदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, वीरेंद्र चौधरी, जोगा सिंह, राकेश भुड्डी ,अवतार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page