मरहम : राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पहुंचाई राहत सामग्री।आपदा पीड़ितों से मिल रहे कार्यकर्ता
मरहम : राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पहुंचाई राहत सामग्री।आपदा पीड़ितों से मिल रहे कार्यकर्ता

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के नेतृत्व में उत्तरकाशी धराली में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए आज चिन्यालीसौड़ हेलीपैड पर राहत सामग्री भेजी गई। जिस राहत सामग्री उप जिलाधिकारी पुरोला पुरोला व एसडीओ उत्तरकाशी को सौंपा गया।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि राहत कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
इसके साथ ही पार्टी की टीम आपदा पीड़ित परिवारों की भी सुध ले रही है और शासन प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के लिए कह रही है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि उत्तरकाशी भटवाडी तहसील के क्यारक गांव की सुध लेने अभी तक कोई नही पहुंचा।
पांच अगस्त के दिन जहां उत्तरकाशी का धराली गांव भीषण आपदा की चपेट में आया उसी दिन अत्यधिक बारिश के चलते हुए भू धंसाव से क्यारक गांव के “अवतार सिंह पंवार ” के घर आंगन पर इतनी दरारें पड़ी कि आज घर रहने लायक नही रहा।
भटवाडी मुख्य मार्ग से महज पचास मीटर की दूरी पर है अवतार सिंह पंवार का घर, किंतु अभी तक न सरकार से राहत मिली न प्रशासन का कोई नुमाइंदा इस पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।
घर के सदस्यों का कहना है कि एक एक समय डर के साये में जीना पड़ रहा है। आजीविका के साधन बकरियां थीं, वह भी आपदा की भेंट चढ़ी। आपदा की मार तो कुदरत ने मारी अब आजीविका का भी संकट सामने खडा हो गया।
उन्होंने अपील की कि जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले ताकी पीड़ित परिवार को राहत व सहयोग मिल सके।
इस मौके पर टीम राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, कार्यालय प्रभारी सुभाष नौटियाल, प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, टिहरी जिलाध्यक्ष विशन कण्डारी व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद नौटियाल और वरिष्ठ समाजसेवी कुलदीप कठैत मौजूद रहे।

मरहम : राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पहुंचाई राहत सामग्री।आपदा पीड़ितों से मिल रहे कार्यकर्ता