Spread the love

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य दिव्यांशी जोशी के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपना घर परिवार छोड़कर रात दिन भारत देश की रक्षा कर रहे भारतीय सेना के जवानों को संस्था महिला पदाधिकारियों ने हल्द्वानी आर्मी कैंट में राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के जवानों का राष्ट्र हित कार्य यह दर्शाता है कि राष्ट्र की कुशलता से बड़ा कोई परिवार और सुख चैन नहीं होता है क्योंकि भारतीय सेना के जवान अपने स्वयं के घरों और परिवारजनों से हजारों किलोमीटर दूर रहकर भारत देश की सुरक्षा के लिए आस्थापूर्ण निष्ठापूर्ण श्रद्धापूर्ण दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ सदैव तैनात होकर भारत देश की उन्नति प्रगति के लिए हमेशा भारतहित कार्य कर रहे है इसलिए हम सभी भारतीयों का यह कर्तव्य है की हमें अपने भारतीय सेना के जवानों के मनोबल बढ़ाने के लिए हर त्यौहार अपने प्यारे भारतीय सेना के जवानों के साथ मिलकर मनाना चाहिए जिससे उन्हें कभी भी घर परिवार की कमी महसूस न हो सके क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते है तब जाकर हम अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तब हम अपने सारे त्योहारों को हर्ष उल्लास पूरी खुशी के साथ भयमुक्त होकर मना पाते है इसलिए हमें अपनी भारतीय सेना के प्रति सच्ची निष्ठा आस्था रखते हुए भक्ति भाव प्रकट कर सारे त्यौहार अपनी भारतीय सेना के साथ मिलकर मनाने चाहिए जिससे हमारे भारत देश की अटूट स्वतंत्रता को हमेशा बनाए रखने में हम भारतवासियों के साथ भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगी
इस दौरान जवानों को राखी बांधने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सदस्य पूर्णिमा रजवार योगिता बनोला मीना जोशी दिव्यांशी जोशी पूजा जोशी रिंकी गुप्ता अंशिका साहू धर्मा बिष्ट रेनू कांडपाल पूनम गुप्ता जया जोशी दीपा रावत एकता कुमारी प्रीति गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मनीष साहू रोहतास प्रजापति सूरज कुम्हार दीपक कुमार मुकेश कुमार उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page