Spread the love

पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे, लोगों से करता था अवैध वसूली और देता था जान से मारने की धमकी, और छेड़छाड़ में दर्ज हुआ अभियोग दिनांक 27.07.25 को थाना रामनगर पर एक के बाद एक तीन अलग-अलग शिकायतकर्ताओं द्वारा बिरजू मयाल के खिलाफ गंभीर आरोपों की तहरीर दी गई, जिनमें गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, पैसों की जबरन मांग और महिलाओं से अभद्रता के मामले शामिल हैं।वादी राकेश नैनवाल, निवासी ग्राम ढिकुली द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, बिरजू मयाल ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 279/25 धारा 351(3)/352 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 2.वादी दिनेश मेहरा, निवासी शिवलालपुर रामनगर ने तहरीर दी कि बिरजू मयाल ने ₹10,000 की मांग की, पैसे न देने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 280/25 धारा 308(2)/351(3) BNS दर्ज की गई। 3. वादिनी नीमा देवी, निवासी भरतपुरी रामनगर ने शिकायत दी कि दिनांक 13.07.25 को जब बिरजू मयाल और उसकी पत्नी में झगड़ा हुआ और उन्होंने बीच-बचाव किया, तो बिरजू मयाल ने उन्हें गाली गलौच, धमकी दी और छेड़छाड़ की। इस पर FIR संख्या 281/25 धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS दर्ज की गई।इसके अतिरिक्त, बिरजू मयाल लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग* कर किसी पर भी *बिना तथ्यों के झूठे आरोप लगाकर लोगों से पैसे वसूलने व जान से मारने और डराने-धमकाने* की गतिविधियों में संलिप्त था। जांच पर पुलिस टीम द्वारा 27.07.25 को रामपुर रोड हाइवे, मंडी गेट के पास से बिरजू मयाल पुत्र उमेद मयाल निवासी नाथूझाला कोटाबाग को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास—
बिरजू मयाल के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं:

  1. FIR No. 135/25 – धारा 115/352/ 351(2) BNS – कोतवाली रामनगर
  2. FIR No. 279/25 – धारा 351(3)/352 BNS – कोतवाली रामनगर
  3. FIR No. 280/25 – धारा 308(2)/351(3) BNS – कोतवाली रामनगर
  4. FIR No. 281/25 – धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS – कोतवाली रामनगर
  5. FIR No. 64/21 – धारा 323/504/506 IPC व SC/ST Act – थाना कालाढूंगी
  6. FIR No. 109/22 – धारा 323/353/427/447/504/506 IPC – थाना कालाढूंगी

पुलिस टीम
उ0नि0 गगन दीपउ0नि0 तारा सिंह राणाउ0 नि0 राजकुमारी
का0 अमित राणाका0 शेखरआदि ।

You missed

​छात्राओं को दी माहवारी स्वच्छता/सर्वाइकल कैंसर की जानकारीगदरपुर । श्री गुरु राम राय (SGRR) इंटर कॉलेज सहसपुर देहरादून में एल्डा फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्राओं को माहवारी स्वच्छता और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा कॉलेज को ‘पीरियड फ्रेंडली टॉयलेट’ और सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की सौगात भी दी गई।​सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. पूजा ने विद्यालय की लगभग 550 छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरतने से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने छात्राओं को समय-समय पर डॉक्टरी परामर्श लेने और बेहतर खान-पान के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।​कार्यक्रम में उपस्थित एल्डा फाउंडेशन की अध्यक्ष पूजा शाहीन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी माहवारी से जुड़ी वर्जनाएं मौजूद हैं,जिन्हें केवल शिक्षा और जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था ने विद्यालय में छात्राओं के लिए विशेष ‘पीरियड फ्रेंडली टॉयलेट’ का निर्माण कराया है और वेंडिंग मशीन भी उपलब्ध कराई है, ताकि किसी भी छात्रा की शिक्षा में स्वास्थ्य बाधा न बने।​इस अवसर पर संस्था की सदस्य ब्रेनी सक्सेना और गुलिस्ता ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। विद्यालय प्रशासन ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बालिकाओं को जलपान वितरित किया गया।​विद्यालय की 550 छात्राओं ने ली स्वास्थ्य जानकारी।​उपलब्धि: कॉलेज को मिला आधुनिक ‘पीरियड फ्रेंडली’ शौचालय और वेंडिंग मशीन।​

You cannot copy content of this page