Spread the love

उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व हरेला के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुलाकात कर हरेला पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री को सकारात्मकता, समृद्धि और शांति का प्रतीक अशोक का पौधा भेंट किया। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को समर्पित संदेश है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड में प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है, जिसे पूरे राज्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

You missed

You cannot copy content of this page