रुद्रपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव 2025 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अवैध शराब, संदिग्ध वाहन ,व्यक्ति आदी की रोकथाम एवं बरामदगी हेतु चलायें जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय रुद्रपुर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में दिनांक-04-07-2025 को मैं उ0नि0 अनिल मेहता मय हमराही कानि01145 नितिन कुमार , कानि.844 हरि सिंह देखरेख शान्ति व्यवस्था, रोकथाम जुर्म जरायम, चैकिंग संदिग्ध चौकी हाजा क्षेत्रांतर्गत गस्त चैंकिग में मामूर थे, मुखबिर की सूचना पर नेस्ले फैक्ट्री के पास मोड़ सिडकुल पन्तनगर से अनमोल सागर उर्फ पिटबुल पुत्र सोमपाल निवासी नसरतनगर थाना शहजादनगर जिला रामपुर उत्तरप्रदेश हाल निवासी कृष्णा कलौनी वार्ड नं.02 ट्रांजिट कैम्प थाना ट्रांजिट कैम्प जिला उधमसिंहनगर उम्र 19 वर्ष के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व पहनी पेंट के दाहिनी जेब से दो अदद 315 बोर कारतूस बरामद किया गया उक्त संबंध में थाना पन्तनगर पर मुकदमा FIR N0- 117/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अनमोल सागर उर्फ पिटबुल उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को कल दिनांक 05-07-2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
1 – FIR N0- 446/20222 U/S 386/411/34 IPC थाना ट्रांजिट कैंप2 – FIR N0- 77/2024 U/S 147/307 IPC थाना ट्रांजिट कैंपपुलिस टीम में 1 – निरीक्षक सुन्दरम शर्मा प्रभारी निरीक्षक पन्तनगर2 – चौकी प्रभारी उ0नि0 गणेश भट्ट चौकी सिडकुल थाना पन्तनगर3 -उ0नि0 अनिल मेहता चौकी सिडकुल थाना पन्तनगर4 – कानि01145 नितिन कुमार चौकी सिडकुल थाना पन्तनगर ,5 – कानि.844 हरि सिंह चौकी सिडकुल थाना पन्तनगर







