हरिद्वार।एसएमजेएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा ने संदीप अरोड़ा के केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन केंद्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) के एग्जीक्यूटिव काउंसिल में सदस्य नामित होने पर कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में उनका और उनकी पत्नी सोनिया अरोड़ा का पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान प्राचार्य डा. सुनील बत्रा ने खुशी जताते हुए कहा कि हमारे कॉलेज के छात्र रहे संदीप अरोड़ा को मंत्रालय द्वारा एग्जीक्यूटिव काउंसिल में सदस्य मनोनीत करना हमारे कॉलेज के लिए बड़े गर्व का विषय है। संदीप अरोड़ा और सोनिया अरोड़ा हमारे कॉलेज के छात्र रहे। संदीप अरोड़ा के सामाजिक गतिविधियों में सोनिया अरोड़ा उनके साथ कदम कदम पर साथ रही। सोनिया अरोड़ा ने भी मूक बधिर और दिव्यांगहित में डेढ़ दशकों से काफी काम किया। इस दौरान प्राचार्य डा. बत्रा ने कहा कि वह भी इंडियन साइन लैंग्वेज को बढ़ावा देंगे। इस दौरान उन्होंने साइन लैंग्वेज में एक वीडियो भी जारी किया। वीडियो में वह यह बताते है कि हमारे कॉलेज के पूर्व छात्र संदीप अरोड़ा का प्रमोशन हुआ। मुझे बड़ी खुशी हुई। फिर संदीप अरोड़ा का कंधा थपथपाया। संदीप अरोड़ा और सोनिया अरोड़ा ने प्राचार्य का चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डा. संजय माहेश्वरी, डा. मनोज सोही, डा. शिवकुमार, दिव्यांश शर्मा, वैभव बत्रा, डा. विजय शर्मा, डा. सुशील कोठियाल व अन्य मौजूद रहे।








