Spread the love

गदरपुर । मोनाड पब्लिक स्कूल गदरपुर के विद्यार्थियों ने कक्षा दस एवं बारह CBSE, परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की। जिसमें दसवीं के भावेश ने 97 प्रतिशत,गौरी अरोरा ने 97 प्रतिशत,गुरप्रीत कौर ने 97 प्रतिशत,अनमोल सिंह ने 95 प्रतिशत,प्रभजोत कौर ने 93 प्रतिशत तथा देव कृश्न खुराना ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।वहीं इन्टरमीडिएट में सार्थक उपाध्याय ने 97 प्रतिशत अंक (कामर्स) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कबीर चावला ने 94 प्रतिशत अंक (कामर्स) बबीता कोरंगा ने 93 प्रतिशत अंक (विज्ञान वर्ग), अंकुर कुमार ने 93 प्रतिशत (कामर्स), भूमि डाबर ने 90 प्रतिशत अन (विज्ञान वर्ग) हासिल किये।इस उत्कृष्ट प्रर्दशन पर विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्यगण, प्रधानाचार्या तथा शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

You missed

You cannot copy content of this page