Spread the love


गदरपुर । विकासखण्ड गदरपुर सभागार में राज्य सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसेवा थीम आधारित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा० क्षेत्रीय विधायक श्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया, इसके उपरान्त स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक अरविन्द पाण्डेय द्वारा सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखण्ड सरकार की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट गदरपुर श्री आशिमा गोयल द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करने के साथ ही मुख्य कार्यक्रम जो 26 मार्च 2025 को राजकीय इन्टर कॉलेज गदरपुर के प्रांगण में आयोजित होने जा रहा है,की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए समस्त जनप्रतिनिधियों, समस्त विभागीय अधिकारियों /कर्मचारियों,महिला समूहों की सदस्यों एवं आम जनमानस को कार्यक्रम में भागीदारी करने का आह्वान किया गया। नगर पालिका गदरपुर के अध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर द्वारा अपने संबोधन में राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की बात कही गई। समस्त वक्ताओं द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित आम जनमानस को राज्य सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सम्बोधन को सभी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से सुना गया, जिसमें मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा व्यापक जनहित में लिए गए निर्णयों की जानकारी भी सांझा की गई तथा बताया गया कि किस प्रकार सरकार के जन कल्याणकारी प्रयासों के द्वारा उत्तराखण्ड देश के विकसित राज्यों में सम्मिलित हुआ है।
उक्त के अतिरिक्त इस कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी गदरपुर श्रीमती अतिया परवेज, तहसीलदार गदरपुर श्रीमती लीना चन्द्रा,निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गुंजन सुखीजा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेशपुर विश्वजीत मण्डल,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुडिया,सुभाष गुम्बर,अनिल जेटली,संतोष गुप्ता,संजीव नागपाल,हरलोक सिंह,श्रीमती ज्योति अरोरा,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं,आशा कार्यकर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती,अमित मेहरा,शखावत शाह, श्रीमती बीना भण्डारी, श्रीमती छाया जोशी,सुमित उपाध्याय,राजपाल सिंह चौहान,आनंद बिष्ट,कीर्ति मेलकानी,विश्वजीत,शिखर ओझा,अब्दुल कादिर, श्रीमती राधा रानी, कु०निक्की,हीरा बिष्ट, श्री रवि आर्य,कपिल कुमार,विकास यादव,हरीश मेलकानी,श्रीमती सुनीता, श्रीमती राखी,गोपाल सरकार, श्री ज्ञानी,श्री गोविंद,श्री सौरभ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी गणों सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त संवाद कार्यक्रम में मंच संचालन संयुक्त रूप से सहायक खण्ड विकास अधिकारी श्री हेम काण्डपाल एवं श्री शेखर जोशी द्वारा किया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने क्षेत्रीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाये गये ।

You cannot copy content of this page