कई खाद्य पदार्थों के उत्कृष्ट उत्पादन पर मिला प्रशस्ति पत्र
गदरपुर । कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर के तकनीकी सहयोग से गठित समृद्धि कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड गदरपुर उधम सिंह नगर ने 8 मार्च 2025 से 10 मार्च 2025 तक भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र सीवा भुवनेश्वर उड़ीसा के IIGASA समारोह में विश्व विद्यालय पंतनगर के सहयोग से प्रतिभाग करने का सुअवसर प्राप्त हुआ ।इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सहित 20 राज्यों के विश्व विद्यालयों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। समृद्धि FPO के उत्पादों एवं गतिविधियों की सराहना करतें हुए सी ई ओ सीमा रानी को CIWA के निदेशक महोदया श्रीमती मृदुला देवी द्वारा भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह और उड़ीसा के कृषि मंत्री माननीय गोकुलानंद मलिक जी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व विद्यालय पंतनगर से कुल सचिव डॉ दीपा विनय,प्रोफेसर एंड हेड परिधान एवं वस्त्र विज्ञान डॉ मनीषा गहलौत, S.R.O डॉ अनिल कुमार और यंग प्रोफेशनल – II डॉ बीनू सिंह एवं कल्प लता पंत ने प्रतिभाग किया।

समृद्धि कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति के उत्पादों की उड़ीसा में हुई सराहना