Spread the love


भाजपा कार्यालय मे जमकर मना जशन हुई आतिशबाजी व उड़े रंग ग़ुलाल

रुद्रपुर। संगठन चुनाव 2025 के निमित्त प्रदेश भाजपा ने उत्तराखंड मे जिला अध्यक्षों की घोषणा की। आपको बता दे विगत दिनों भाजपा ने जिला अध्यक्ष हेतु रायशुमारी आयोजित की थी जिसमे सभी दावेदारों द्वारा अपनी दावेदारी पेश की थी, वही इस बार जिला पद की घोषणा कई मायनो मे विशेष रही जिसमे प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला अध्यक्ष की घोषणा सभी जिलों मे एक साथ जिला मुख्यालय पर कार्यकताओं के बीच मे की वही इससे पहले घोषणा प्रदेश द्वारा सूची जारी कर होती थी तो इस बार प्रदेश द्वारा भेजे गये जिला चुनाव अधिकारी व प्रवेक्षक द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई।
कार्यक्रम भाजपा कार्यालय बिगवाड़ा पर आयोजित हुआ जहाँ बड़ी संख्या मे जिले भर कार्यकर्त्ता एकत्रित हुऐ वही प्रदेश से आये जिला चुनाव अधिकारी कैलाश शर्मा, प्रवेक्षक देवेंद्र बेला, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत की मौजूदगी मे कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा मंच पर मौजूद रहे।वही कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजलित कर हुई ,जिसमे प्रदेश से आये प्रवेक्षक ने अपने अपने विचार रखे वही उसमे बाद जिला चुनाव अधिकारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने विचारों को रखा उन्होंने बताया भाजपा लोकतान्त्रिक पार्टी है जहाँ पारदर्शिता से मंडल से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के चुनाव होते है वही उन्होंने कहा एक सामान्य सा कार्यकर्त्ता भी भाजपा मे शीर्ष पदों तक पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी को निभाता रहा है जिसके भाजपा मे कई उदाहरण है दावेदारी करना सभी का अधिकार है वही ज़ब किसी एक की घोषणा हो जाती है तो उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना सभी कार्यकताओं का दायित्व है, वही चुनाव अधिकारी के सम्बोधन के दौरान ही उनके प्रदेश नेतृत्व द्वारा टेलीफोनिक माध्यम से लेटर प्रेषित किया गया जिसमे चुनाव अधिकारी ने बताया की ऊधम सिंह नगर जिले के अध्यक्ष के रूप मे प्रदेश चुनाव अधिकारी खाजदास ने कमल कुमार जिंदल के नाम की घोषणा की है जिसमे बाद से भाजपा जिंदाबाद के नारे लगने लगे तो वही सामने की पक्ति मे बैठे कमल जिंदल को सह सम्मान मंच पर लाया गया गया उनको पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर फूलमलाओ से स्वागत किया गया।वही पूर्व मे दो बार जिला अध्यक्ष रहे वर्तमान मे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कमल जिंदल को दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर अंगवस्त्र भेट कर शुभकामनायें दी, उन्होंने कहा कमल जिंदल का पहला कार्यकाल काफ़ी अच्छा रहा जिसमे संगठन व पार्टी को ऊधम सिंह नगर मे उनके नेतृत्व मे काफ़ी मजबूती मिली है जिसके चलते वह दूसरी बार भी शीर्ष नेतृत्व का विश्वास जीतने मे कामयाब रहे और उनको दूसरी बार जिला अध्यक्ष की बागडोर सौपी गई, विधायक शिव अरोरा ने कमल जिंदल को उनके दूसरे कार्यकाल हेतु शुभकामनायें दी वह इसी प्रकार भाजपा को मजबूत करने का कार्य करे व आने वाले विधानसभा चुनाव मे भाजपा सभी पाचो सीटों पर अपना परचम लहराये।वही प्रदेश मंत्री व रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा ने भी कमल जिंदल को पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनायें दी उन्होंने कहा कमल जिंदल संगठन के बहुत पुराने कार्यकर्त्ता है उनके कार्य कुशलता व अनुभव को देखते हुऐ पार्टी ने एक बार फिर भरोसा उनपर जताया है हम सभी उनके नेतृत्व मे भाजपा को ओर मजबूत करने का कार्य करेंगे।वही दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर कमल जिंदल ने प्रदेश शीर्ष नेतृत्व व संगठन का आभार जताया जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्त्ता को दूसरी बार ऊधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष की कमान सौपी है उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुऐ कहा की पार्टी की रीती नीति व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की एक एक योजना को जन जन तक ले जाते हुऐ भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे वही एक एक कार्यकर्त्ता का सम्मान ओर सभी को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगा। उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुस्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट चुनाव अधिकारी खजानदास सहित संगठन के लोगो व कार्यकताओं का आभार जताया।

वही भाजपा कार्यकाल पर जिला अध्यक्ष की घोषणा होने पर जमकर आतिशबाजी व रंग लगाकर जश्न मनाया गया कार्यकताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को ग़ुलाल लगाकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, अनिल चौहान, सुखदेव सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा, गोपाल बोरा, हिमांशु बिष्ट, राकेश सिंह, शालनी बोरा, नेत्रपाल मौर्य, रामप्रकाश गुप्ता, भारतभूषण चुघ, राजेश तिवारी, प्रीत ग्रोवर, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, रश्मि रस्तोगी, स्वाति शर्मा, धीरेश गुप्ता,राजेश बजाज, अमित नारंग, मुकेश पाल, सुनील ठुकराल, जीवन धामी, आदेश ठाकुर, मोहन तिवारी, गजेंद्र प्रजापति, अनमोल विर्क, विवेक राय, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, मोर सिंह, प्रमोद मित्तल, पंकज बांगा, राधेश शर्मा, राजेश जग्गा, सुरेश शर्मा, बिट्टू चौहान व अन्य लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page