गदरपुर । खेल महाकुंभ* के तहत सकैनिया स्टेडियम में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में एस एस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में मैडल प्राप्त किए। जिनमें मानसी सागर कक्षा 9वीं – 1500 मी0 दौड़ ( प्रथम स्थान),मीनाक्षी कक्षा 8वीं – गोला फेंक (प्रथमस्थान) प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन करने में सफल रहीं । विद्यालय के चैयरमैन श्री डी0पी0सिंह ने दोनों छात्राओं को आशीर्वाद दिया ।
प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने पी0टी0आई0 कु0 सोनम नौटियाल को बधाई दी और छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया! ।

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में एस एस पब्लिक स्कूल की मानसी और मीनाक्षी ने जीते मेडल