फैक्ट्री प्रबंधन कर रहे है मजदूरो के अधिकारियों का हनन- सतपाल ठुकराल

रूद्रपुर। डॉल्फिन कंपनी के कर्मचारियों की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज एसडीएम कार्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सतपाल ठुकराल के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे । उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। दिये गए ज्ञापन में कहा कि डाल्फिन कंपनी के श्रमिकों की मांगों को लेकर 24 अक्टूबर को प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी। उपजिलाधिकारी एवं उप श्रमायुक्त के समक्ष मांगों के सम्बंध में 24 अक्टूबर को पत्र जारी किया गया, किंतु कंपनी के प्रबंधकों ने द्वारा कंपनी के श्रमिकों को लेने से स्पष्ट कर दिया गया। इसकी जानकारी एसडीएम व उप श्रमायुक्त को दी तो 25 अक्टूबर को पुनःएसडीएम के यहां बैठक हुई,लेकिन कंपनी प्रबंधकों द्वारा उपजिलाधिकारी एवं उप श्रमायुक्त के निर्देशों को नहीं माना गया और कंपनी के श्रमिकों को प्रवेश देने से मना कर दिया। आप कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों की मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान राजू,बंटी, हरीश कुमार, सुनीता, महेश,पूरन लाल आदि शामिल थे।

डॉल्फिन फैक्ट्री के कर्मचारियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन