Spread the love

सितारगंज पुलिस की लगातार तलाश के बाद मिली सफलता, पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट अश्वनी दीक्षितखबर पड़ताल

सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में सितारगंज पुलिस ने लापता 14 वर्षीय नाबालिग को केरल से सकुशल बरामद करते हुए मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की लगातार सुरागरसी-पतारसी और विभिन्न राज्यों में की गई तलाश के बाद यह सफलता मिली।पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को सितारगंज क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की सूचना मिली थी। नाबालिग की माता की तहरीर के आधार पर कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या 362/2026 दर्ज कर तलाश शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग को अपने साथ ले जाने वाला संदिग्ध अलग-अलग राज्यों में नाई/बार्बर का काम करता रहा है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने दिल्ली समेत विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली।इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध पूर्व में केरल राज्य में नाई का काम कर चुका है और वर्तमान में केरल में हो सकता है सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से तलाश शुरू की।पुलिस के मुताबिक लगातार सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी जानकारी और मुखबिर तंत्र के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए टीम थाना चालिस्सेरी, जनपद पालक्काड, केरल क्षेत्र तक पहुंची। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 वर्षीय नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया नाबालिग को महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। मामले की विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 137(2), 87(1), 65(1) बीएनएस तथा धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार आरोपी आफताब पुत्र अलकाब हुसैन, निवासी कुँवरपुर सिसैया, सितारगंज, उम्र 23 वर्ष पुलिस टीम:प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, उपनिरीक्षक कैलाश सिंह देव, महिला कांस्टेबल ज्योति शर्मा, कांस्टेबल प्रेम कन्वाल तथा थाना चालिस्सेरी, केरल की स्थानीय पुलिस टीम।

You cannot copy content of this page