रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी और पॉक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम सितारगंज। ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के साथ पुलिस स्टाफ और विद्यालय प्रबंधन की मौजूदगी में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के महत्वपूर्ण तरीके बताए गए कार्यक्रम में सिविल कोर्ट जज श्रीमती नंदिता काला व अधिवक्ता मनोरम गुप्ता पी एल बी नीतू सागर विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और पॉक्सो एक्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध के मामले भी सामने आ रहे हैं, इसलिए बच्चों को शुरुआत से ही डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी, निजी फोटो अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध कॉल या मैसेज का जवाब देने और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत करने में भी सावधानी बरतनी चाहिए।कार्यक्रम में पॉक्सो एक्ट के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और किसी भी असहज अथवा संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में मौजूद पुलिस स्टाफ ने भी बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक किया उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता और जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध होने पर घबराने के बजाय तुरंत संबंधित व्यक्ति और पुलिस को सूचना देनी चाहिए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को मोबाइल और इंटरनेट का सकारात्मक इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि जागरूकता केवल स्कूल तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चे अपने परिवार, गांव और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करें कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि वे स्वयं साइबर अपराध से सुरक्षित रहें और अपने आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, पुलिस कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
