सूचना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प।
हरिद्वार। सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को सतर्कता विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। 10 अक्टूबर 2026 को की गई कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प।शिकायतकर्ता की जानकारी के अनुसार दूसरे पक्ष के साथ लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मामले में समझौता कराने और विवाद निपटाने को लेकर महिला एएसआई ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया जाल शिकायत मिलने के बाद सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने रिश्वत लेते हुए महिला एएसआई को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई। 10 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए टीम ने कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सोनिया को गिरफ्तार कर लिया।विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम करने के बदले रिश्वत मांगता है, तो टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराएं।
