Spread the love


कुंडा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कुंडा पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सोमवार 16 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुदईयोवाला जाने वाले रास्ते से जावेद अली पुत्र आरिफ अली निवासी गोसिया मस्जिद के पास, वार्ड संख्या 26 ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उप्र) उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली कुंडा में मुकदमा संख्या 87/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा उसे समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मीप्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर, कोतवाली कुंडाउप निरीक्षक गणेश दत्त भट्ट, प्रभारी चौकी सूर्याकांस्टेबल 319 राजेश भट्ट कांस्टेबल 670 राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page