Spread the love

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह एवं किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंद्रा कालोनी में जमकर जश्न मनाया। सिंह कालोनी पर अतिशबाजी करते हुए जलेबी बांटी।

निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि हरियाणा में आज इतिहास बन रहा है, ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया, एक ही पार्टी तीसरी बार सरकार बना रही है। अगर आप (राहुल गांधी) वैश्विक मंच पर देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं, तो यही होता है। राज्य के लोगों ने एक बार फिर अपने वोट से झूठे आख्यानों पर प्रहार किया है।कांग्रेस समेत अन्य दलों से जनता का विश्वास उठ चुका है जिसके परिणाम स्वरूप आगामी निकाय चुनाव में भी भाजपा को प्रदेश में प्रचंड जीत मिलेगी

किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि हरियाणा की जनता को बीजेपी के पक्ष में वोट देने एवं प्रचण्ड बहुमतसे जीत के लिए धन्यवाद देता हूं।
यह पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जीत है।इस अवसर पर किसान नेता ठाकुर जगदीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, परवेज खान, प्रमोद शर्मा, संदीप अवस्थी, सुशील चौहान, अशोक नेगी, भुवन गुप्ता, ज्ञान सिंह चौहान देवेंद्र सिंह बामन, दीपक गोस्वामी, कुलदीप चौहान, निमित शर्मा,नवनीत चौहान, सुनील चौहान, केशव शर्मा, डा राकेश सिंह, रमेश यादव, हीरा बल्लभ पांडेय, विनय विश्वास, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page