Spread the love

शक्तिफार्म नशे के खिलाफ जहां महिलाओं ने खुद मोर्चा संभालते हुए अवैध कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है शक्ति फार्म के गोविंद नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय महिलाओं ने एकजुट होकर कच्ची शराब बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ छापा मार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि तपन नाम का व्यक्ति लंबे समय से इलाके में अवैध कच्ची शराब बेच रहा था, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा था गुस्साई महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया और इस दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में लगातार कच्ची शराब और अन्य नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है उन्होंने बताया कि नशे की वजह से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं कहीं महिलाएं कम उम्र में विधवा हो रही हैं, तो कहीं बच्चे अनाथ हो रहे हैं महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि शक्ति फार्म क्षेत्र में कच्ची शराब और अन्य नशीले पदार्थों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्षेत्र की महिलाओं की मांगों पर कितना ध्यान दिया जाता है इस मौके पर शिवानी विश्वास शीला बर्मन सीमा दास बिमला बर्मन बिना बर्मन मनीष मंडल आदि महिलाएं उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page