Spread the love

पिथौरागढ़/जौलजीवी। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर क्षेत्र में बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान वंशवीर, यंशवीर, भव्यांश, उमेश, आरव, बरखा, पावनी सहित अनेक बच्चों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और दिनभर उल्लास का माहौल बना रहा।

बच्चों ने इस मौके पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और माता-पिता के साथ मिलकर पूजा में शामिल हुए। पूजा स्थल पर भक्ति और आनंद का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बच्चों के उत्साह को सराहते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी का इस प्रकार धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में रुचि लेना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।

You cannot copy content of this page