
गदरपुर। विश्व हिंदू महासंघ के प्अत्रे की संतुति पर जिला उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष पद पर संजीव शर्मा संजू एवं जिला संयोजक के रूप में सागर गाबा को मनोनीत करते हुए दायित्व सौंपा गया है। क्षेत्र में दोनों ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को राजनैतिक,सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वही जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा संजू एवं जिला संयोजक सागर गाबा ने विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह,उपाध्यक्ष राहुल अत्रे सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया। सागर गाबा एवं संजीव शर्मा ने आभार जताते हुए कहा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय संगठन ने जो भरोसा उन पर किया है उसके लिए वह तन मन से हिंदुत्व को मजबूत बनाने एवं संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।








