सितारगंज भारतीय जनता पार्टी के सितारगंज युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त तुषार शर्मा ने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को सौंपते हुए बताया कि उनको सितारगंज युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बनाया गया था किंतु अब उनके द्वारा इस्तीफा दिया गया है उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में सिसौना में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल की कार्यशैली से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है अब वह भाजपा के किसी भी पद पर आसीन नहीं है और भाजपा के सभी दायित्व से मुक्त हैं उन्होंने अपना इस्तीफा आज लिखित रूप में जिला अध्यक्ष को भेजने की बात भी कही। फिलहाल यकायक भाजपा युवा मोर्चा मंडल के उपाध्यक्ष पद के इस्तीफा से सितारगंज में तरह-तरह अटकलों से बाजार गर्म है।







