Spread the love

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति के बैनर चले आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कुमाऊनी एवं गढ़वाली गीतों पर किया सामूहिक एवं एकल नृत्य।

किच्छा। उत्तरांचल सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तरायणी का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने कुमाऊनी एवं गढ़वाली गीतों पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का आयोजक समिति ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। उत्तरांचल संस्कृतिक समिति के बैनर तले विगत कई वर्षों से मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी के अवसर पर उत्तरायणी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी नगर के मुख्य बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित उत्तरायणी महोत्सव 2026 का शुभारंभ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विधिवत फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उत्तरायणी पर्व का विशेष महत्व है और उत्तराखंड की संस्कृति पूरे देश में विख्यात है। कहा कि उत्तरायणी का त्यौहार पूरे देश में अलग-अलग नामों से हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उत्तरायणी महोत्सव में सहभागिता कर हमारी समृद्ध लोक परंपराओं, संस्कृति और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण एवं संवर्धन का साक्षी बनने का अवसर मिला। उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से विधायक निधि से 5 लाख रुपए की धनराशि प्रदान किए जाने की घोषणा की। विधायक बेहड़ ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हमारा संकल्प और प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में तमाम बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर तमाम गीतों पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के दौरान तमाम गणमान्य लोग एवं महिलाएं कलाकारों का उत्साह वर्धन करते नजर आए। आयोजक समिति सदस्य महेश शर्मा, हरीश पंत एवं कैलाश कांडपाल ने कार्यक्रम में पहुंचे विधायक तिलक राज बेहड़, समाजसेवी संजीव कुमार सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर दया डसीला, कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू, किशन गोयल, ओमप्रकाश दुआ, जीवन जोशी, जानकी तिवारी, सुधा जोशी, पियूष पंत, जानकी तिवारी, कल्पना पंत, नीरू पंत, सरोज पंत, कमल रावत, ममता सुयाल, दीपा मठपाल, बिमला बिष्ट, रक्षित डसीला, पूर्णिमा पांडे आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page