खबर पड़ताल
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष,ज्योति रौतेला के नेतृत्व में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में गई महिला कांग्रेस पदाधिकारी कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ रही, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के चुनाव में धुआंधार प्रचार कर रही हैं l इधर 51 विधानसभा क्षेत्र कालकाजी दिल्ली से चुनाव लड़ रही, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के साथ महिलाओं ने कई क्षेत्रों में जाकर डोर टू डोर प्रचार किया, और परिवर्तन कर कांग्रेस को जिताने की अपील की,इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि देशभर में परिवर्तन की लहर चल रही है, दिल्ली में भी हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करने जा रही है और दिल्ली में अपनी सरकार बनाएगी l इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख महिलाओं में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जया कर्नाटक,किच्छा से महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुनीता कश्यप, नैनीताल जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट,टिहरी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा रावत, रुचि केंतुरा,महिला सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित,सहित बड़ी संख्या में अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे l







