Spread the love

सितारगंज देश में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सितारगंज में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा नें परिवहन विभाग के सात हेलमेट से वंचित लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरण किये। 16 जनवरी से आगामी 14 फरवरी तक देश में यातायात नियमों का पालन करने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत हेलमेट वितरण कार्यक्रम के बाद अग्रसेन ट्रस्ट से स्कूली बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान रैली निकाली गई जिसमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा लोगों की सेफ्टी के लिए हेलमेट वितरण किए गए हैं उन्होंने आप जनता से अपील की है बाइक और स्कूटी पर हेलमेट लगाकर ही चलें जिससे आपकी सुरक्षा बनी रहे। परिवहन विभाग के इंटर सेक्टर प्रभारी आनंद गुप्ता ने बताया पूरे देश में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा सडक दुर्घटनाओं में ज्यादा तर संख्या बाइक सबार बिना हेलमेट की होती है इसलिए हेलमेट से वंचित लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरण किए गए हैं यह जागरूकता अभियान 14 फरवरी तक चलता रहेगा।

You cannot copy content of this page