Spread the love

काशीपुर -ugc के कानून लागू किये जाने पर आज महाराणा प्रताप चौक पर सर्वण वर्ग के महिला और पुरषों ने एकत्रित होकर महामहिम आदरणीय राष्टपति महोदय के नाम एक ज्ञापन दिया!इस काले कानून को वापसी लेने के लिए अपनी मांग रखी गईं,!इस काले कानून के विरोध करने पर कांग्रेस के नेता, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एक जुट होकर आये!वही सूत्रों की माने तो धीमी आवाज मे चर्चा करते सुना गया की भाजपा की विचारधारा के व भाजपा के नेता इस काले कानून के विरोध मे नहीं आये!काशीपुर विधानसभा की बात करें तो भाजपा के पदों पर बैठे या महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि हो खासकर वह लगभग सवर्ण वर्ग के है!भाजपा के सवर्ण नेताओं ने इस काले कानून का विरोध नहीं किया इससे शहर मे आकलन किया जा रहा है कि क्या इन सर्वण नेताओं को काले कानून के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद नहीं करनी चाहिए? जबकि सवर्ण वर्ग के खिलाफ बनाये गए काले कानून सभी सवर्ण वर्ग पर लागू होता है।

You cannot copy content of this page