Spread the love

उधम सिंह नगर गतका एसोसिएशन जो कि उत्तराखंड गतका एसोसिएशन से संबद्ध है।  मिरी पीरी खालसा एकेडमी में उधम सिंह नगर गतका एसोसिएशन ने गतका स्पोर्ट्स कैंप का आयोजन किया। कैंप में मिरी पीरी एकेडमी के 5वीं से 9वीं क्लास तक के विद्यार्थी ने भाग लिया। उधम सिंह नगर गतका एसोसिएशन ने कैंप के द्वार विद्यार्थियों को गतका के नियमों और विनियमों के बारे में जानकारी दी। कैंप को सफल बनाने के लिए मिरी पीरी एकेडमी के स्टाफ ने हमारा बहुत सहयोग किया। सरदार गुरमीत सिंह जी ने गुरमत सिंह, बलजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, कुलवंत सिंह के सहयोग से कैंप को सफल बनाया। उधम सिंहनगर गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार गुरशरण सिंह जी और महासचिव सरदार गुरमीत सिंह जी ने मीरी पीरी ट्रस्ट के प्रबंधन और प्रिंसिपल श्रीमती मंदीप कौर जी का आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page