Spread the love

विधायक शिव अरोरा बोले पुलिस के अधिकारियो से वार्ता बाद कार्यवाही की ड्राइव को रुकवाया है,जाली लगाने हेतु मिलेगा समय, फिहलाल नहीं होंगी कोई कार्यवाही, सुरक्षा दृष्टि से मानको पुरा होना भी जरूरी

रुद्रपुर। आज विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पर बढ़ी संख्या मे टुक टुक चालक पहुँचे जहाँ उन्होंने विधायक शिव अरोरा के समक्ष विगत दिनों से टुक टुक चालकों के खिलाफ हो रही पुलिस प्रशासन द्वारा चालान की कार्यवाही व अन्य समस्याओ सम्बंधित विषय को रखा, तो वही क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने उनकी समस्या को सुनते हुए कहा निश्चित रूप से एक टुक टुक चालक पुरा दिन टुक टुक चला के अपनी आजीविका गुजर बसर करते है, उन्होंने कहा ज़ब यह कार्यवाही आरम्भ हुई थी तभी उनके यह विषय संज्ञान मे आया था उस समय वह संघठनात्मक बैठक के चलते देहरादून थे, वही आज विधायक शिव अरोरा ने कहा जैसा की जानकारी मे आया है कि टुक टुक पर एक ओर जाली न होने के चलते यह चालान की कार्यवाही की जा रही है जो रोड सुरक्षा व सवारियो की सुरक्षा दृष्टिगत जरूरी भी है, ऐसे मे पुरे विषय पर विधायक शिव अरोरा ने एसपी ट्रेफिक आईपीएस चंद्रशेखर गोडके से दूरभाष पर वार्ता की ओर उनके द्वारा टुक टुक चालकों के विरुद्ध चलायी जा रही ड्राइव को रोकने को कहा वही जिन टुक टुक पर जाली नहीं लगी है उनको जाली लगाने हेतु कुछ समय दिये जाने की बात कही, साथ हीं कल विधायक पुलिस अधिकारियो संग इस विषय पर बैठक करेंगे जिसमे टुक टुक चालक के प्रमुख लोग शामिल होंगे, जिसमे टुक टुक चालकों की समस्या के समाधान व अन्य विषय पर वार्ता होंगी ,विधायक शिव अरोरा ने एसपी ट्रेफिक से वार्ता के बाद कहा की फिलाल पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ड्राइव को एक बार रुकवा दिया गया है ओर आपको टुक टुक के एक ओर जाली लगाने हेतु समय दिया जायेगा जो सुरक्षा दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है इसको समय रहते लगवाले, वही विधायक शिव अरोरा ने यह भी अश्वस्त किया जो मानको पुरा करते हुए टुक टुक चलाएंगे उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होंगी, वही आगे की चीजे पुलिस के साथ बैठक के बाद सबको अवगत करवाया दिया जायेगा , विधायक शिव अरोरा बोले बेवजह टुक टुक चालकों के साथ कोई उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा आपका विधायक आपके साथ खड़ा है। इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, मंडल महामंत्री राधेश शर्मा,निवर्तमान पार्षद बबलू सागर व बड़ी संख्या में टुकटुक चालक मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page