Spread the love

गदरपुर। भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में नगर में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भारत माता के जयघोष के साथ राजकीय इंटर कॉलेज से मुख्य बाजार होते हुए सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में नगर व क्षेत्र के काफी संख्या में भाजपा एवं अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पूरा नगर देश भक्ति भावना से ओतप्रोत हो गया। इस दौरान यात्रा में पहुंचे विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि भारतीय सेना के तीनों अंगों द्वारा देश रक्षा के लिए जो ऑपरेशन सिंदूर सफलता के साथ किया गया वह धन्यवाद के पात्र हैं उन्होंने कहा देश के दुश्मनों का यही हश्र होगा। पालिकाध्यक्ष मनोज गूम्बर ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर भारतीय सेना ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर किसी ने भी भारत की तरफ आंख उठाकर देखा तो यही अंजाम होगा। जनहित में आयोजित की गई यात्रा में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़,महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, कृष्ण लाल बत्रा, कपिल गण्डा, राकेश भुड्डी, नरेश हुड़िया ,सुभाष गुंबर, जोगा सिंह,अजीत पाल ,मनजीत बिट्टा ,रिजवान अहमद,अनिल जेटली, पंकज सेतिया,रोहित सुदामा, राजीव ग्रोवर, इमरान ,रमेश फौजी, राजेंद्र कोचर, संजय चौधरी, रविंदर सिंह ,अशोक हुड़िया, मनविंदर पांडे, पूर्व भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अंजू भुड्डी, महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा,कुलबीरी चौधरी ,पूनम ग्रोवर ,रेनू विष्ट, मानसी शर्मा,
अंजलि रानी, पूनम कश्यप, गायत्री, रिया गुंबर, ज्योति अरोड़ा, राजबाला चौहान, गीता पपोला सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं महिलायें शामिल रहे। यात्रा के समापन पर श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार पहुंचकर प्रसाद वितरण किया गया।

You cannot copy content of this page