Spread the love

सितारगंज:(अश्वनी दीक्षित)अमरिया चौराहे पर एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रक ने अस्पताल में सफाई का कार्य करने वाली महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वार्ड नंबर 1 चिंतिमंजरा निवासी राजवीर ने थाना सितारगंज में दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी मनु (30 वर्ष) जापजी अस्पताल में सफाई का कार्य कर 15 जनवरी 2024 की सुबह करीब 10:30 बजे घर लौट रही थीं, तभी अमरिया की ओर से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 26 टी 7377 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण मनु की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक हादसे को आसाराम, गौरव कुमार सहित चौराहे पर मौजूद कई लोगों ने अपनी आंखों से देखा। पत्नी के अंतिम संस्कार में व्यस्त रहने के कारण राजवीर 17 जनवरी को थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page