खटीमा के ग्राम जादोपुर में धान के खेत में रुपाई करने जा रहे मजदूर पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। जिसको अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मृत्यु हो गई। वहीं जितेन्द्र सिंह पर गुलदार ने सुबह लगभग 5 बजे हमला कर दिया। अन्य मजदूर साथियों ने जब चीख सुनी तो शोर मचाया उसके बाद गुलदार घायल को छोड़कर गन्ने के खेत की ओर भाग गया। वहीं घायल को खेत मालिक जसवंत सिंह निवासी सुनपहर तथा अन्य मजदूर साथियों द्वारा खटीमा नागरिक चिकित्सालय में लाया गया जहां डॉक्टरों ने गुलदार के हमले में घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही खटीमा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस घटना से ग्राम मोहनपुर, ग्राम उलानी, ग्राम सुनपहर, ग्राम नौसर सहित कई ग्राम सभाओं में धान की रोपाई लग रहे किसानों तथा मजदूरों में दहशत का माहौल बना हुआ है, मजदूर खेतों में काम करने से डर रहे हैं, वही पूर्व कंचनपुरी समिति अध्यक्ष जसविंदर सिंह बाजवा तथा स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगाई है, मृतक मजदूर जितेंद्र सिंह पुत्र विश्राम सिंह के परिजनों को आर्थिक मदद मुआवजे की धन राशि देने की कार्यवाही जल्द किए जाने की मांग की है। आबादी क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों से जान माल का खतरा तथा डर का माहौल बना हुआ है।







