Spread the love

उपयोग,,,,,,,,,,,,,आज के आधुनिक समय में ए,आई, ,कृत्रिम बुद्धिमत्ता, तकनीक का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है यह कम्प्यूटर विज्ञान की एक शाखा है जो मशीनों को मानव जैसी बुद्धिमत्ता क्षमताएं प्रदान करती है इसका उद्देश्य ऐसी प्रणालियां विकसित करना है जो सोच,सीख, समस्या व समाधान, निर्णय लेने और भाषा को को समझने जैसे कार्य कर सकें यह हमारे जीवन में सहजता से शामिल हो गया है यह अपने ए,आई, टूल्स के माध्यम से स्वास्थ्य, सेवा,से लेकर मानव रहित परिवहन के कार्य करने के तरीकों को बदल रहा है सीरी और एलेक्सा जेसे वर्चुअल असिस्टेंट का उपयोग करके जो हमारे प्रश्नों को समझ उनका सही जबाब व जानकारी देते हैं ग्रामर्ली-व्याकरण को जानकर हमारी लेखनी को सुधारती है डीपमांइड -यह स्वास्थ्य, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में जटिलता से भविष्य के लिए सजगता से जानकारी प्रदान करता है, सर्जरी सिस्टम से सर्जरी नियंत्रण कम चीरा लगाकर आप्रेशन करने की जानकारी प्रदान करता है कैंसर ,लीवर हदय लोगों का सटीक डायग्नोसिस व प्रभावी इलाज संभव हो सका है एक शरीर के लिए सही डाइट की जानकारी प्रदान करता है कि शरीर को कितने भोजन की जरूरत है तथा पानी और कब और कितना पीना है यह तकनीक प्रशिक्षण व शिक्षा,सोशल मीडिया, फिल्म-निर्माण के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध हुआ है नवीन प्रौद्योगिकी, अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा, आर्किटेक्ट के क्षेत्रों में ए, आई का योगदान उल्लेखनीय है सन1960मे पो,एच,एन,महबला के कार्यों के माध्यम से ए,आई,का भारत में पदार्पण हुआ अनेक लाभो के वावजूद एक,आई,ने नैतिक चिंताओं को जन्म देता है यह मानवीय भावनाओं में करूणा,दया, प्रेम जैसे मानवीय मूल्यों से यह अभी तक अछूता है डेटा -गोपनियता का चोरी एल्गोरिथम, नौकरियों की हानि जैसी महत्वपूर्ण चुनौतिया है इसके दुर्भाग्यपूर्ण उपयोग में डीपफेक का उपयोग द्वारा फेकवीडियो या फोटो बनाकर जो किसी व्यक्ति की बेहद निजी छवि को खराब कर सकता है जो मानवीय मूल्यों व चरित्र के लिए बड़ा खतरा है। इसके लिए सरकार व बुद्धिजीवियों द्वारा मजबूत नियम व नैतिक ढांचे की आवश्यकता है ताकि एक, आई, का उपयोग सही व जिम्मेदारी से हो सके आज के आधुनिक युग में यह एक शक्तिशाली हथियार की भांति विकसित हो रहा है जो समय को अभूतपूर्व तरीके से बदल रहा है इससे इतर अधिक लाभ प्राप्त कर इससे उत्पन्न चुनौतियों को ध्यान में रखकर इसकी क्षमताओं को उजागर कर एक बेहतर भविष्य बना सकते हैं सरकारे इसके लिए बेहतर प्रयास कर रही है
प्रस्तुति –नरेश छाबड़ाआवास-विकास रूद्रपुर

You cannot copy content of this page