Spread the love


गदरपुर/बाजपुर।भारतीय जनता पार्टी बाजपुर ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्षों ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि संगठन में नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलना भाजपा की कार्यपद्धति की पहचान है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त मोर्चा मंडल अध्यक्ष अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण और कर्मठता से निर्वहन करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे।
इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर भाजपा की नीतियों और नेतृत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page