Spread the love

सितारगंज: नगर के वार्ड नंबर- 7 स्थित गुरुद्वारा श्री कालगीधर सिंह सभा आज शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर इतिहास की सबसे निर्भीक और प्रेरणादायक शहादत को समर्पित भव्य कार्यक्रम का साक्षी बनेगा, जहाँ दशम गुरु साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबज़ादों की अमर शहादत को श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर धर्म, राष्ट्र और मानवता की रक्षा के लिए अल्पायु में दिए गए सर्वोच्च बलिदान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता रहने की संभावना है। नगर पालिका परिषद सितारगंज के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने देवतुल्य जनता से समय से पहुंचकर आयोजन को ऐतिहासिक व सफल बनाने की भावपूर्ण अपील की है।इस मौके पर सुखदेव सिंह,सुखबीर सिंह,सतनाम सिंह, सिंगारा सिंह,राकेश त्यागी,भोला जोशी,दयानंद तिवारी, सर्वजीत सिंह माटा,जी.एस.वेदी आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page