Spread the love

सितारगंज से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सिसोना डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद के लिए हुए इस चुनाव में राजविंदर कौर ने शानदार जीत दर्ज की है।इस चुनाव में कुल 465 वोट डाले गए, जिनमें से राजविंदर कौर को 372 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी गौरव फरतियाल को मात्र 84 वोटों से संतोष करना पड़ा। भारी मतों से जीत हासिल कर राजविंदर कौर ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल रेनू बंसल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। उन्होंने विजयी प्रत्याशी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजविंदर कौर ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का हर विद्यार्थी उनके लिए समान है और वह सभी छात्रों के हित में कार्य करेंगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी छात्र को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।इस दौरान तुषार शर्मा ने कहा कि इस चुनाव को करवाने के लिए उन्हें हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष करना पड़ा, लेकिन आज उनकी मेहनत रंग लाई और राजविंदर कौर अध्यक्ष बनीं, जिससे सभी समर्थकों में खुशी की लहर है।जीत के बाद कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने ढोल और नगाड़ों के साथ राजविंदर कौर का जोरदार स्वागत किया, उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और जमकर खुशी मनाई गई।कुल मिलाकर सिसोना डिग्री कॉलेज में लोकतंत्र की जीत के साथ छात्र संघ चुनाव संपन्न हुआ, और राजविंदर कौर की जीत से छात्रों में नई उम्मीद जगी है।

You cannot copy content of this page