Spread the love


गदरपुर। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति गदरपुर के तत्वावधान में मकर संक्राति पर्व एवं समिति की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर 10 दिवसीय आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। जिसमें उत्तरायणी पर्व पर कुमाऊं व गढ़वाली की गौरवशाली परम्परा व संस्कृति जीवंत हो उठी। पारम्परिक वाद्य यंत्रो की धुन पर धिरकते छोलिया नर्तकों के साथ ही लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तृति पर दर्शक भी जमकर थिरके। शुक्रवार को राजकीय इण्टर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिकाध्यक्ष मनोज कुमार गुम्बर एवं भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा,समिति अध्यक्ष रविन्द्र कुमार आर्या,सचिव मनोज कुमार काण्डपाल, उपाध्यक्ष मनोज पांडे द्वारा संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बाहर से पधारे कलाकार सुपर स्टार लोक गायकों ने उत्तराखंड के वाद्य यंत्रो व छोलिया नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही नगर के कुछ स्कूली बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रणजीत सिंह बिष्ट ने सर्व प्रथम लोगों को मकरसंक्रांति/उत्तरायणी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से भारतीय संस्कृति की छठा उभर कर सामने आती है। इस अवसर पर समिति द्वारा नगर पालिका के सभासदों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति संरक्षक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट,डॉ नवीन उपाध्याय,सुरेश चन्द्र तिवारी,पदम सिंह बिष्ट, नंदा बल्लभ भट्ट,बलराम आर्या, डीगर देव पांडे,समिति आडिटर इन्द्रमणि तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष चम्पा पांडे,उपाध्यक्ष मनोज पांडे, कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य,उप कोषाध्यक्ष बलवन्त सिंह दानू, रंजीत सिंह,राजेन्द्र बिष्ट हीरा सिंह,दर्शन सिंह नेगी,प्रेम आर्या, सुमित उपाध्याय,प्रमोद टम्टा, जीवन सिंह बिष्ट,ललित मिगकानी, बहादुर नेगी,हुकुम सिंह बिष्ट,अंकुर काण्डपाल, गीता पपोला,अनिल सिंह आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंकज कांडपाल ने उपस्थित लोगों को इस पर्व की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page