Spread the love

➡️ लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा कर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
➡️ अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन एवं समयबद्ध चार्जशीट दाखिल करने पर जोर
➡️ विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी

आज दिनांक 11.03.2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा पुलिस अधीक्षक काशीपुर कार्यालय में कोतवाली काशीपुर के समस्त विवेचकों का OR लिया गया। इस दौरान उनके द्वारा विवेचकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं, विवेचना की प्रगति, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन तथा न्यायालय में प्रेषित की जाने वाली चार्जशीटों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

✅ OR के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान सभी आवश्यक भौतिक, मौखिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन करते हुए केस डायरी को नियमित रूप से अद्यतन किया जाए।

✅ समीक्षा के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी शेष है उनमें शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा विवेचना पूर्ण होने पर समयबद्ध रूप से न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया जाए। साथ ही हत्या, लूट, चोरी, महिला अपराध, साइबर अपराध एवं अन्य संगीन अपराधों की विवेचनाओं में विशेष सतर्कता बरतते हुए विवेचना को प्रभावी ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त विवेचकों को निर्देशित किया गया कि विवेचना के दौरान पीड़ित/वादी से नियमित संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें प्रकरण की प्रगति से अवगत कराया जाए, जिससे आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

एसएसपी महोदय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा त्रुटि पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

✅ उक्त अवसर पर संबंधित अधिकारीगण एवं कोतवाली काशीपुर के समस्त विवेचक उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page