अभिलेखों और रिकॉर्डों को अपडेट रखने हेतु किया निर्देशित।
उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं के तत्परता से गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु किया निर्देशित। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय ने सितारगंज का औचक निरीक्षण किया तथा कोतवाली में मौजूद सभी उपनिरीक्षकों का वार रूम लिया। इस दौरान महोदय ने उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं गुण दोष के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण हेतु किया निर्देशित। दिया। उनके द्वारा थाने पर मौजूद सभी अभिलेखों/रजिस्टर को सुरक्षित व अपडेट रखने तथा थाना परिसर की साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।
आज SSP महोदय द्वारा कोतवाली सितारगंज में नियुक्त उपनिरीक्षको का विवेचनावार OR लिया गया है।
इस दौरान SSP महोदय द्वारा कोतवाली सितारगंज में नियुक्त प्रत्येक उपनिरीक्षक/महिला उपनिरीक्षक से अभियोगों की जानकारी की गई।
समस्त विवेचना अधिकारियों को उनके द्वारा की जा रही विवेचना में गहनता से तथ्यों की जानकारी करने, साक्ष्यों को इकट्ठा करने, पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु सार्थक प्रयास करने, अभियुक्त को सजा दिलाने हेतु भरसक प्रयास करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों में गंभीरता पूर्वक तत्काल कार्यवाही करने एवं निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए।
- जमीनी मामलों में हर स्तर से कागजी कार्रवाई करने।
- धोखाधड़ी वाले प्रकरण में मुख्य अभियुक्त तक पहुंचने संबंधी पूरी कार्यवाही करने।
- धोखाधड़ी करके विदेश भेजने वाले आईलेट्स सेन्टर के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने।
- आईलेट्स सेन्टर व संचालकों का भौतिक रूप से सत्यापन करने।
- पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए संबंधी इत्यादि महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
OR में CO सितारगंज श्री बहादुर सिंह चौहान,SHO सितारगंज श्री प्रकाश सिंह दानू एवं कोतवाली में नियुक्त समस्त SI द्वारा प्रतिभाग किया गया।

