Spread the love

सितारगंज महात्मा गांधी शहीद दिवस के उपलक्ष में स्थित गुरु नानक स्कूल में जिला विधिक प्राधिकरण के माध्यम से एक आवश्यक विधिक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में स्कूल का समस्त स्टाफ, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कैंप के दौरान उपस्थित एडवोकेट मनोरमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज महात्मा गांधी शहीद दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों एवं उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। बच्चों को बताया गया कि हमें अपने जीवन में सच्चाई, अहिंसा और अनुशासन को किस प्रकार अपनाना चाहिए।इसके साथ ही एडवोकेट मनोरमा गुप्ता द्वारा बच्चों को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। उन्होंने बताया कि बच्चों को रोज़मर्रा की जिंदगी में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, किसी भी परेशानी की स्थिति में कानूनी सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है और अपने अधिकारों के प्रति कैसे जागरूक रहना चाहिए।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने जिला विधिक प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और जागरूक नागरिक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही छात्रा दीक्षा ने देश भक्ति गीत गाकर समस्त स्टाफ का दिल जीत लिया इस मौके पर एडवोकेट मनोरमा गुप्ता पी एल बी अनीता नीतू सहायक अध्यापक कुलदीप सिंह मनोज कुमार मंगल सिंह आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page